Category Archives: Anniversary

Birth anniversary of Ashoka the Great-2 – सम्राट अशोक की जयंती/जन्मदिवस-2

भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कि भारत में एक यशस्वी सम्राट हुआ है जिस का नाम अशोक था. पूरी दुनिया उसे अशोक महान के नाम से जानती है. आप भी जानते हैं मैं भी जानता हूँ.
क्या हम जानते हैं कि ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती कब है?
बौध सम्राट अशोक को प्रियदर्शी सम्राट कहा जाता है. सम्राट अशोक के राज्य का विस्तार हिंदुकुश श्रृंखला से लेकर दक्षिण में गोदावरी के दक्षिण और मैसूर तक, तथा पूर्व में बंगाल से लेकर पश्चिम में अफगानिस्तान तक था.

The Kingdom

लेकिन क्या हम भारतीय जानते हैं कि हमारे ऐसे महान सम्राट की जयंती कब है?

सम्राट अशोक ने बौध धर्म को अपना राजधर्म बनाया और उसका विस्तार किया. उस समय बौध धर्म का प्रसार श्रीलंका, अफगान, पश्चिम एशिया, मिस्र तथा यूनान (ग्रीस) तक किया गया. बाद में यह चीन और जापान सहित पूर्वी एशिया में फैला.

क्या ये सभी देश जानते हैं कि सम्राट अशोक की जयंती कब है?

अशोक अपने समय में दुनिया के महानतम सम्राट हुए हैं. अशोक ने स्वतंत्रता, समता, न्याय पर आधारित सामाजिक व्यवस्था का निर्माण किया. उनके राज्य में ही भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था. नोबल पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. अमर्त्य सेन के अनुसार सम्राट अशोक के समय में दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की भागीदारी 35% थी और सम्राट अशोक के राज्य के दौरान भारत वैश्विक (ग्लोबल) महाशक्ति था.
क्या हमारी पीढ़ियाँ जानती हैं कि ऐसे सम्राट की जयंती कब है?

भारत के संविधान ने इस महान सम्राट से संबंधित कुछ प्रतीकों (अशोक चक्र आदि) को अपनाया है लेकिन भारत में उसकी जयंती मनाने के बारे में अभी विचार करने की आवश्यकता है.

भारत में सम्राट अशोक की जयंती को परंपरागत रूप से 24 मार्च को मनाया जाता है. लेकिन इस बारे में जागरूकता कम है. भारतीय मीडिया इस विषय में मेरी तरह अनपढ़ है. आशा है आने वाले समय में जन-जन इस बारे में जागरूक हो जाएगा.

सम्राट अशोक पर एक आलेख नीचे दिए लिंक पर है.